JanjgirChampa Arrest : चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने के मामले में आरोपी रवि श्रीवास को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी युवक, पोड़ीभाठा का रहने वाला है.

 



दरसअल, अकलतरा पुलिस को भारत सरकार गृह मंत्रालय एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली से जानकारी प्राप्त हुई थी कि पोड़ीभाठा निवासी रवि श्रीवास इंटरनेट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटीएक्ट की धारा 67 (बी) के तहत जुर्म दर्ज किया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Accident Death : नाला के पास मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार पलटी, एक युवक की मौत, 2 युवकों को सामान्य चोट, दो दिन पहले ही खरीदा था सेकंड हैंड कार...

इसके बाद पुलिस ने आरोपी रवि श्रीवास को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने की बात सामने आई थी. मामले में पुलिस ने आरोपी रवि श्रीवास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

Related posts:

error: Content is protected !!