JanjgirChampa FIR : गला दबाकर मारपीट करने वाले बेटे और बहु के खिलाफ केस दर्ज, मुलमुला थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा गांव घरेलू विवाद की वजह से मारपीट करने वाले बेटे प्रीतम पाटले और बहु कविता पाटले के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नरियरा गांव के वार्ड-11 के चंद्रशेखर पाटले, ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह घर में था. उसी समय उसका बड़ा बेटा प्रीतम पाटले आया और घरेलू विवाद दो कमरों में बल्ब नहीं होने की वजह से गाली-गलौज करने लगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident Death : वाहन ने बाइक सवार शख्स को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

इतने में उसकी बड़ी बहू कविता पाटले ने भी आकर गाली-गलौज की और दोनों ने जान से मारने धमकी देकर गला दबाकर मारपीट की. मारपीट के दौरान छोटे बेटे और छोटी बहु, उसकी बेटी ने आकर बीच बचाव किया. मारपीट की वजह से चंद्रशेखर पाटले को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Suspend : SI को निलंबित किया गया, SP ने की कार्रवाई, ये है मामला, देखिए आदेश...

फिलहाल, मामले मुलमुला पुलिस ने आरोपी बेटे प्रीतम पाटले और बहु कविता पाटले के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

error: Content is protected !!