JanjgirChampa News : जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों के दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही होगी : इंजी. रवि पाण्डेय

जांजगीर-चाम्पा. जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों के दोषियों के विरुद्ध सख़्त से सख़्त कार्यवाही होगी उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने कही उन्होंने आगे कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस घटना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जाँच के आदेश दे दिये हैं। ज्ञात हो कि जिले के ब्लॉक नवागढ़ के ग्राम रोगदा में जहरीली शराब के सेवन से तीन लोगों की मृत्यु हो गई है जिसमें एक सेना के जवान नंदलाल कश्यप सहित सतीश कश्यप और परस राम साहू शामिल हैं। इंजी. पाण्डेय ने मृतकों के परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है ।



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Suspend : SI को निलंबित किया गया, SP ने की कार्रवाई, ये है मामला, देखिए आदेश...

error: Content is protected !!