JanjgirChampa News : भाजपा नेता इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयासों से 4 वर्षीय बालक के बोन मेरु ट्रांसप्लांट के लिए 15 लाख की मिली स्वीकृति, पूर्व में कई लोगों को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का दिला चुके हैं लाभ

जांजगीर-चांपा. भाजपा नेता इंजीनियर रवि पाण्डेय के प्रयासों से शारदा विहार कोरबा निवासी 4 वर्षीय बालक जसवित माथुर के बोन मेरू ट्रांसप्लांट के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजनांतर्गत 15 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है. अब जल्द ही बालक जसवित माथुर का सर्जरी एसआरसीसी चिल्ड्रेन्स हास्पिटल मुंबई महाराष्ट्र मे होगा और वह भी अन्य बच्चों की तरह जीवन यापन कर सकेगा. ज्ञात हो कि जसवित माथुर पिता जीतू माथुर उम्र 4 वर्ष शारदा विहार कोरबा मे निवास करता है. चिकित्सकीय जांच के बाद पता चला की इसका एकमात्र उपाय बोन मेरो ट्रांस प्लांट है. जसवित के बड़े पिता विक्की माथुर नैला निवासी गोपाल गोयल के साथ इंजी रवि पाण्डेय से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया. बच्चे के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से इलाज मे होने वाली समस्या की जानकारी दी.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु आज 13 नवंबर को प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, संभागीय मुख्यालयों में एकत्रित होकर शासन का ध्यान आकृष्ट करेंगे राजस्व अधिकारी, मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त एवं कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

इंजी. पाण्डेय ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत राशि प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से निवेदन किया और साथ ही पीड़ित बच्चे के अभिभावक को संबंधित हॉस्पिटल से सर्जरी का स्टीमेट लाने को कहा. विधिवत प्रक्रिया पूर्ण करवाने मे इंजी. पाण्डेय ने माथुर परिवार की मदद किया. अंततः बोन मेरू ट्रांसप्लांट सर्जरी हेतु 15 लाख की राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Patwari Suspend : भुइयां आईडी से अवैधानिक रूप से रकबा परिवर्तन के मामले में 4 पटवारी निलंबित, पामगढ़ और चाम्पा क्षेत्र के पटवारियों पर हुई कार्रवाई...

पीड़ित बच्चे के बड़े पिता ने इंजी. रवि पाण्डेय का आभार व्यक्त करने उनके जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे. इंजीनियर पाण्डेय ने विक्की माथुर को कहा कि यह कार्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की संवेदन शीलता और बालक के भाग्य से ही संभव हुआ है. ज्ञात हो कि इंजी. पाण्डेय पूर्व मे भी कई पीड़ित लोगों के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ दिला चुके है.

इसे भी पढ़े -  Sarguja Police Transfer News : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, 7 टीआई सहित 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!