Sakti Big News : दूल्हे ने बारात जाने के कुछ घण्टे पहले फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी जैजैपुर पुलिस

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र के भोथीडीह गांव में 27 वर्षीय दूल्हे गजाधर विश्वकर्मा ने तालाब किनारे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. युवक ने किस वजह से आत्महत्या की है, इसका पता नहीं चला है. मौके पर पहुंचकर जैजैपुर पुलिस ने मर्ग कायम किया है और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

दरअसल, भोथीडीह गांव निवासी मालिकराम विश्वकर्मा का 27 वर्षीय बेटा गजाधर विश्वकर्मा की बारात करही गांव जाने वाली थी. बारात जाने के कुछ घण्टे पहले युवक गजाधर ने गांव के जोगी डबरी तालाब के पास जाकर पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

घटना की जानकारी परिजन ने पुलिस को दी मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच जारी है. युवक ने किस वजह से आत्महत्या की है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!