Success Story: एक बहन बनी दरोगा, दूसरी ने पास की नीट परीक्षा, पढ़िए सक्सेस स्टोरी…

Success Story : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की दो बहनों ने कामयाबी की नई इबारत लिखी है. एक बहन का सेलेक्शन यूपी पुलिस में दरोगा (SI) पद पर हुआ तो दूसरी ने नीट परीक्षा पास कर लिया है. इस उपलब्धि के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. सफलता की यह कहानी हाथरस जिले के सहपऊ कस्बा के मोहल्ला बनियाना का है. मोहल्ले में रहने वाले रिटायर्ड पुलिस निरीक्षक वेद प्रकाश वार्ष्णेय की दो बेटियों ने यह उलब्धि हासिल की है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

 

एक बेटी प्राची वार्ष्णेय का पुलिस उपनिरीक्षक (SI) के पद पर सेलेक्शन हुआ है. जबकि दूसरी आयुषी नीट परीक्षा पास करके एमबीबीएस कर रही हैं. वेद प्रकाश वार्ष्णेय का कहना है कि उन्होंने कभी बेटे और बेटियों ने भेद नहीं किया. उनकी तीन बेटियां बड़ी हैं और बेटा सबसे छोटा है. जो अभी 12वीं में पढ़ता है.

 

 

 

 

बड़ी बहन ने भी किया है गणित में पीजी

पुलिस उपनिरीक्षक (SI) प्राची और नीट परीक्षा पास करने वाली आयुषी ने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन बदायूं से किया है. प्राची का सपना अभी पुलिस में अधिकारी बनने का है. वहीं आयुषी डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करना चाहती हैं. सबसे बड़ी बहन उमा ने गणित में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. वह टीचर बनना चाहती हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!