बड़ा झटका! जिस फीचर से हर कोई कर रहा है शो-ऑफ, YouTube उसी को करने जा रहा है बंद…

Youtube ने अपने यूज़र्स को बड़ा झटका देते हुए एक खास फीचर को बंद करने का ऐलान कर दिया है. यूट्यूब ने कंफर्म किया है कि यूट्यूब स्टोरीज़ को हमेशा के लिए खत्म किया जा रहा है. आपको याद दिला दें कि इस फीचर के तहत क्रिएटर्स को पोस्ट अपडेट करने की अनुमति देता है, जो कि 7 दिनों तक लाइव रहती है. लेकिन ऑफिशियल तौर पर इस फीचर को 26 जून 2023 से बंद कर दिया जाएगा. यानी कि यूज़र्स 26 जून के बाद से इस फीचर का इस्तेमाल यूट्यूब पर नहीं कर सकेंगे.

 



 

 

 

 

यूट्यूब के इस फीचर को 2018 में लॉन्च किया गया है और शुरुआत में स्टोरीज़ को 10,000 सब्सक्राइबर्स वाले अकाउंट के लिए पेश किया था.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

क्यो बंद हो रहा है यूट्यूब Stories?

कंपनी ने इस फीचर को रील्स के रूप में पेश तो कर दिया था. लेकिन YouTube Stories फीचर यूजर्स के बीच ज्यादा पॉपुलर नहीं हो पाया. इस फीचर के कम पॉपुलर होने की वजह से YouTube अपने इस फीचर को हमेशा के लिए बंद करने जा रहा है. इसके अलावा ये भी जानकारी मिली है कि अब कंपनी अपना पूरा फोकस यूट्यूब शॉर्ट्स, लाइव वीडियो और कम्युनिटी पोस्ट पर देना चाहती है. इसी की वजह से यूट्यूब अपने इस पुराने फीचर को खत्म कर रहा है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

 

जो क्रिएटर्स अक्सर स्टोरीज़ का इस्तेमाल करते हैं उन्हें YouTube स्टूडियो, Help Centre Content और एक क्रिएटर इनसाइडर वीडियो के माध्यम से समाप्ति के बारे में नोटिफाई किया जाएगा. 26 जून के बाद, नई स्टोरीज़ नहीं बनाई जा सकतीं हैं, लेकिन मौजूदा स्टोरीज़ सात दिनों तक लाइव रहेंगी.

 

 

 

आसान शब्दों में कहा जाए तो यूट्यूब अपनी स्टोरीज़ को इसलिए बंद कर रहा है ताकि वह यूट्यूब शॉर्ट्स और कम्यूनिटी पोस्ट जैसे एंगेजिंग फॉर्मैट पर फोकस कर सके.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!