India Team Jerseys: अब नए रूप में दिखेगी टीम इंडिया, वनडे-टेस्ट और टी20 की नई जर्सी हुई रिवील; देखें वीडियो

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की नई जर्सी को रिवील कर दिया गया है। वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया के नए किट स्पॉन्सर एडिडास ने नई जर्सी से पर्दा उठाया। टीम इंडिया के वनडे, टेस्ट और टी20 के लिए रिवील हुई जर्सी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 



गौरतलब हो कि बीसीसीआई ने एडिडास को भारतीय टीम के किट स्पॉन्सर नियु्क्ति किया है। गुरुवार को एडिडास ने तीनों फॉर्मेट के लिए नई जर्सी को रिवील किया। एडिडास ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर इसका खुलासा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वनडे और टी20 फॉर्मेट की जर्सी में हमेशा की तरह नीले रंग का इस्तेमाल किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

एडिडास नया किट स्पॉन्सर
वनडे जर्सी में हल्के रूप नीले रंग का उपयोग किया गया है। टी20 फॉर्मेट की जर्सी को गढ़ा नीला रंग दिया गया है। जबकि टेस्ट की जर्सी परंपरागत सफेद रंग में नजर आ रही है। इसके अलावा इसमें एक परिवर्तन और है। नई जर्सी में खिलाड़ियों के कंधे पर एडिडास की तीन धारियां नजर आएंगी। एडिडास ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भी नई जर्सी डिजाइन की है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

A close look at team India’s Test, ODI and T20i jersey. pic.twitter.com/zRza1mtJIm

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra)

WTC फाइनल पर भारतीय टीम की निगाहें
गौरतलब हो कि टीम इंडिया रोहित शर्मा की अगुवाई में इंग्लैंड पहुंच गई है। यहां वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में उतरेगी। फिलहाल टीम प्रैक्टिस सेशन कर रही है। 7 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत होगी। इंग्लैंड के द ओवर में मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार WTC फाइनल खेली, जबकि ऑस्ट्रेलिया पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!