Janjgir Driver Suicide : जहर का सेवन करने से ड्राइवर की हुई मौत, बिलासपुर में वाहन चालक था मृतक

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना क्षेत्र के पाली गांव में ड्राइवर दुर्गेश पटेल ने जहर का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई है. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है. मृतक युवक बिलासपुर में वाहन चालक था। घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पाली गांव का दुर्गेश पटेल, बिलासपुर में रहता था और वह वाहन चालक था. वह पाली गांव आया था और उसने घर में जहर का सेवन कर लिया. घटना के बाद आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है और शव का पोस्टमार्टम करा रही है. फिलहाल, उसने जहर का सेवन क्यों किया, यह अज्ञात है. मामले में पुलिस परिजन का बयान ले रही है. परिजन के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!