Janjgir Thief Arrest : चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चार नाबालिग लड़को को पुलिस ने किया निरुद्ध, जांजगीर में हुई थी चोरी

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 4 नाबालिग लड़को को गिरफ्तार किया है और चारों को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेज दिया है. चारों ने मिलकर सोने, चांदी सहित 90 हजार रुपये के समान की चोरी की थी.



दरअसल, रामनारायण कहरा ने थाना में रिपोर्ट लिखाई थी कि भीमापार में उसका घर है जहां कोई नहीं था. इसी का फायदा उठाते हुए घर के रोशन दान को तोड़कर कुछ चोर घर में घूंसे और सोने, चांदी सहित 90 हजार रुपये के समान की चोरी कर ली.

इसे भी पढ़े -  Raipur News : जय सरस्वती मारुति व्यायाम शाला (अखाड़ा) का शुभारंभ किया राजेश्री महन्त ने, छोटे-छोटे बच्चों से लेकर 84 वर्षीय व्यक्ति ने भी किया शौर्य का प्रदर्शन...

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया और तफ्तीश की तो पता चला कि चार बालको ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया और किशोर न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपियों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण देश में महंगाई का तांडव : राजेश अग्रवाल

error: Content is protected !!