JanjgirChampa Murder Arrest : मारपीट की घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोपी नाबालिग बालक को सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने मारपीट की घटना में घायल व्यक्ति की मौत होने के मामले में आरोपी नाबालिग बालक को गिरफ्तार किया है और उसे बाल देखरेख संस्था पर्यवेक्षण गृह प्लेस ऑफ सेफ्टी बिलासपुर भेज दिया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, संजय चौहान घर के पास संघर्षरत बालक के सायकल को पटकने की बात पर विवाद होने से संघर्षरत बालक ने घर की छत पर चढ़कर ईंट से संजय चौहान को फेंककर मारने से संजय चौहान को काफी गंभीर चोट आई थी और उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां संजय चौहान की इलाज के दौरान मौत हो गई है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : मटियारी धाम में श्रीराम कथा श्रवण करने उपस्थित हुए राजेश्री महन्त, व्यास पीठ पर विराजित है अनंत श्री विभूषित सियारामशरण महाराज...

पुलिस ने आरोपी नाबालिग बालक के खिलाफ IPC की धारा 302 के जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी अफरीद गांव निवासी नाबालिग बालक को गिरफ्तार कर उसे बाल देखरेख संस्था पर्यवेक्षण गृह प्लेस ऑफ सेफ्टी बिलासपुर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : तेंदुआ धाम कुरियारी में भाजपा शिवरीनारायण मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न, 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठन का व्यापक प्रशिक्षण

error: Content is protected !!