JanjgirChampa Murder Arrest : नवागढ़ पुलिस ने युवती की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल, शॉर्ट पीएम रिपोर्ट से हुआ हत्या का खुलासा

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने युवती की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी प्रेमी प्रवीण चंद्रा सहित सहयोगी उसके रिश्तेदार 2 अन्य आरोपी लव प्रकाश चंद्रा, केशव चंद्रा को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 103(1), 249, 238 के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार, तीनों आरोपी बरगांव के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार, बाइक और मोबाइल को जब्त किया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

दरअसल, 27 जनवरी की सुबह 21 वर्षीय युवती पूनम महंत की अर्धनग्न हालत में लाश मिली थी. शॉर्ट पीएम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ था. 26 जनवरी को युवती, घर से निकली थी.

जांच के दौरान पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी प्रेमी प्रवीण प्रकाश चंद्रा सहित सहयोगी उसके रिश्तेदार अन्य 2 आरोपी लव प्रकाश चंद्रा, केशव चंद्रा को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा ने आशुतोष सोनी को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक किया नियुक्त, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!