BJP ने कई प्रदेश अध्यक्ष बदले, पंजाब, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और झारखंड में इन्हें मिली कमान, जानिए…

दिल्ली. लोकसभा चुनाव से पहले देश के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसी की तैयारी में जुटी बीजेपी ने मंगलवार (4 जुलाई) को चार राज्यों में अपने अध्यक्ष बदले हैं। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है.



पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को झारखंड और सुनील जाखड़ को पंजाब में पार्टी की कमान दी गई है। आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरन कुमार रेड्डी को बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया। अप्रैल में बीजेपी में शामिल हुए थे। एटाला राजेंद्र को तेलंगाना में बीजेपी की चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

error: Content is protected !!