CG Big News : बांध में पति-पत्नी पकड़ रहे थे मछली, फिर ऐसी आंधी आई कि डूब गई ‘जिंदगी’

कोरबा. जिले में बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान के कारण बांगो बांध में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई. नाव में सवार महिला गहरे पानी में डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई. यह मामला लेमरू थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है महिला बांगो बांध के डूबान क्षेत्र में नाव में मछली पकड़ने गई हुई थी, तभी यह हादसा हुआ.

 



जानकारी के अनुसार, घटना लेमरू थाना क्षेत्र के कांटाद्वारी की है. बांगो बांध के डूबान क्षेत्र में पति-पत्नी नाव से मछली पकड़ने गए हुए थे. इस दौरान बारिश के साथ तेज आंधी तूफान के कारण नाव अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे महिला फूलबाई कंवर (45 वर्ष) की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. घटना की सूचना पर लेमरू थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. पुलिस ने महिला के शव को पानी से बाहर निकालकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

Related posts:

error: Content is protected !!