How to Clean Copper: काले पड़ चुके तांबे के बर्तनों को इन उपायों से करें साफ, नजर आएंगे एकदम नए

नई दिल्ली. ज्यादातर घरों में खाना खाने और पकाने के लिए स्टील, चीनी मिट्टी, एल्युमीनियम और आयरन के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कुछ चीज़ों के लिए घर में तांबे और पीतल के बर्तनों का भी इस्तेमाल किया जाता है। कभी-कभार इस्तेमाल में आने की वजह से इन बर्तनों पर पड़े-पड़े गंदगी जमा होती है और ये काले पड़ने लगते हैं। जो देखने में खराब और पुराने से लगने लगते हैं, तो अगर आपके घर में भी तांबे के बर्तनों की चमक हो रखी है गायब, तो इन तरीकों से लौटा सकते हैं उसकी चमक।

 



नींबू का रस

तांबे के बर्तनों को नमक और नींबू के पानी से भी धोएं, इसके लिए आधे कटे नींबू पर नमक लगाकर उसे तांबे के बर्तन पर रगड़ें या फिर नमक और नींबू के रस को मिलाकर पेस्ट बना लें और उसे तांबे के बर्तन के ऊपर पेस्ट जैसा लगा दें और फिर इस बर्तन को गर्म पानी से साफ करें।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

नमक और बेकिंग सोडा

तांबे के बर्तन साफ करने के लिए नमक और बेकिंग सोडा भी कारगर साबित होता है। नमक और बेकिंग सोडा मिलाकर इससे तांबे के बर्तन साफ करने पर बर्तन चमकने लगेगा। सिर्फ बेकिंग सोडे से भी तांबे के बर्तनों को साफ कर सकती हैं।

इमली का उपयोग

तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए सबसे फायदेमंद होती है पकी हुई इमली। इसके लिए इमली को आधे घंटे के लिए एक कप पानी में भिगोकर रखें। जब ये थोड़ी गल जाएं तो इसे पानी में ही मसल लें। अब बर्तन साफ करने वाले स्क्रबर से इस इमली पानी को बर्तन के चारों और लगाएं और इसे दो मिनट के लिए छोड़ दें। अब स्क्रबर से इसे अच्छे से रगड़ें। जहां पर बर्तन ज्यादा गंदा दिख रहा है वहां पर इमली का पानी स्क्रबर से लगाएं दोबारा रगड़ें। ज्यादा गंदे बर्तनों पर गीली इमली का पल्प लगाकर फिर उसे साफ करें। इमली के पानी से तांबे के बर्तन चमक जाएंगे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!