Janjgir Arrest : पेपर मील में बने मकान पर चोरों ने बोला धावा, 2 चोर पहुंचे सलाखों के पीछे, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने पेपर मील के सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी चैतुराम केंवट और शत्रुहन केंवट को गिरफ्तार किया है. साथ ही, चोरी गए फर्नीचर, आलमारी, सिलिग पंखा एवं अन्य सामग्री को जब्त किया है.

 



दरअसल, 10 जुलाई को मील के सिक्योरिटी इंचार्ज पंकज मोदी ने थाना में रिपोर्ट लिखाई कि मील के मकानों से लगातार चोरी हो रही है. मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच की तो देवरहा निवासी चैतुराम केंवट, शत्रुहन केंवट के द्वारा चोरी की बात सामने आई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया है और चोरी गए फर्नीचर, आलमारी, सिली पंखा अन्य सामग्री को जब्त किया है, जिसकी कीमत 10 हजार रुपये बताई जा रही है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

Related posts:

error: Content is protected !!