JanjgirChampa Arrest : रील्स बनाने के विवाद पर हमला करने वाले 21 वर्षीय आरोपी और अन्य 3 नाबालिग बालक गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने चंडीपारा में 3 युवकों पर हमला करने वाले 21 वर्षीय आरोपी और अन्य 3 नाबालिग बालकों को गिरफ्तार किया है. 21 वर्षीय आरोपी हिमांशु खांडे को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है, वहीं 3 नाबालिग बालकों को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया है. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 294, 506, 323, 324, 326 एवं ST/SC एक्ट की धारा 3 (2) (5) क, 3 (1)द, ध के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

पुलिस के मुताबिक, चंडीपारा गांव में राइस मिल के पास 3 युवक रील्स बना रहे थे, तभी बाइक में कुछ युवक आए और हमला कर दिए. इससे तीनों युवकों को चोट आई थी, जिनको पामगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

मामले में पामगढ़ पुलिस ने घटना के बाद से फरार 21 वर्षीय आरोपी हिमांशु खाण्डे और अन्य 3 नाबालिग बालकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा, लोहे का पंच एवं रॉड को जब्त किया है. अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

Related posts:

error: Content is protected !!