JanjgirChampa Arrest : ट्रक का सामान चोरी करने वाला आरोपी चालक मध्यप्रदेश से गिरफ्तार, चोरी का 20 हजार का सामान जब्त, मुलमुला पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने ट्रक के सामान की चोरी करने वाले आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक अमरदीप साहू के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की हुई 20 हजार रुपए के सामान को जब्त किया है. मध्यप्रदेश के पथेरा गांव से आरोपी अमरदीप साहू की गिरफ्तारी हुई है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मोबाइल की लूट कर मारपीट के मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में 1 आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी

पुलिस के मुताबिक, आरसमेटा के प्रदीप कुमार जायसवाल ने 10 जून को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके गाड़ी ट्रक क्रमांक CG 15 DN 6568 का चालक अमरदीप साहू ट्रक में रखे 2 नग तिरपाल, 2 बैटरी, गैस सिलेंडर, खाना बनाने का बर्तन, जैक पाना कुल 20 हजार रुपए सामान की चोरी कर ली है.

मामले में मुलमुला पुलिस ने मध्यप्रदेश के पथेरा गांव से आरोपी अमरदीप साहू के कब्जे से चोरी किये हुए 20 हजार रुपए के सामान को जब्त किया है और उसे गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Big News : नाव और मोटर बोट को नगर पंचायत द्वारा सील करने का विरोध, 2 दिन से अनशन जारी, कल समर्थन देने पहुंची थी पामगढ़ विधायक...

error: Content is protected !!