UPSC Success Story : नक्सलियों से लड़ते-लड़ते CRPF अफसर ने UPSC किया क्लियर! हिड़मा के इलाके में पोस्टिंग, फिर भी नहीं छोड़ा सपना… ऐसे तैयारी किया असिस्टेंट कमांडेंट रॉकी कसाला

सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में तैनात सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट रॉकी कसाना ने कठिन परिस्थितियों के बीच अपनी मेहनत और लगन से यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने तीसरे प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास करते हुए 542वीं रैंक प्राप्त की है।

 



नक्सल ऑपरेशन के बीच पढ़ाई

रॉकी कसाना मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले हैं और पिछले तीन वर्षों से सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित जगरगुंडा क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में वह जगरगुंडा के कुंदेड़ स्थित सीआरपीएफ कैम्प में पदस्थ हैं। नक्सलियों के सबसे मजबूत माने जाने वाले इस क्षेत्र में ड्यूटी निभाते हुए रॉकी कसाना ने यूपीएससी की तैयारी की और सफलता हासिल की। उन्होंने कुख्यात नक्सली लीडर हिड़मा और बारसे देवा के खिलाफ चलाए गए कई अभियानों में भी हिस्सा लिया है।

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अंकुर गोयल ने महानदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों से की मुलाकात, उनकी समस्या और परिस्थितियों का लिया जायजा

तीसरे अटैम्प्ट में क्लियर की UPSC

रॉकी कसाना की इस उपलब्धि से सीआरपीएफ कैम्प में खुशी का माहौल है। उनके साथियों ने कैम्प में मिठाई बांटकर उनकी सफलता का जश्न मनाया। कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी निभाते हुए यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा पास करना रॉकी कसाना की कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है। उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है, जो सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने का हौसला रखते हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जांजगीर-केरा मार्ग के मजबूतीकरण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति, विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से 16.60 किमी सड़क के लिए ₹10.04 करोड़ से अधिक की मंजूरी...

Related posts:

error: Content is protected !!