JanjgirChampa Arrest : पुरानी रंजिश को लेकर कार से हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर कार से हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया. घटना में प्रयुक्त कार को जब्त किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नारायण प्रसाद सूर्यवंशी ने सारागांव थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह और मुकुंद साहू, बाइक में बैठकर बम्हनीडीह की ओर जा रहा था, तभी चोरिया मोड़ के पास पहुंचा हुआ था कि आरोपी अशोक जायसवाल पुरानी रंजिश को लेकर कार क्रमांक CG 04 HB 0707 को पीछे तरफ से प्रार्थी की बाइक को ठोकर मार दिया, जिससे प्रार्थी नारायण प्रसाद सूर्यवंशी और मुकुंद साहू, बाइक से नीचे गिर गए और अपना जान बचाकर भागे.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

नारायण प्रसाद सूर्यवंशी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अशोक जायसवाल के खिलाफ IPC की धारा 307 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

पुलिस ने प्रकरण के आरोपी चोरिया गांव निवासी अशोक जायसवाल को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. घटना में प्रयुक्त कार को जब्त किया है और आरोपी अशोक जायसवाल के खिलाफ सारागांव थाना में 05 आपराधिक प्रकरण मारपीट, जान से मारने की धमकी देने के संबंध में, 02 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई तथा 02 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किया जा चुका है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!