JanjgirChampa Arrest : 105 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई, नवागढ़ क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के केरा ग़ांव के चारभाठा से महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाली महिला प्रमिला कोसले को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. यह कार्रवाई पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि केरा ग़ांव के चारभाठा की महिला प्रमिला कोसले ने महुआ शराब भारी मात्रा में बेचने के लिए रखी है. मौके पर पहुंचकर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने आरोपी महिला प्रमिला के कब्जे से 105 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

फिलहाल, मामले में पुलिस ने केरा ग़ांव के चारभाठा से आरोपी प्रमिला कोसले को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

Related posts:

error: Content is protected !!