JanjgirChampa Thief : किराना दुकान के गल्ले से 14 हजार की हुई थी चोरी, CCTV में कैद हुई थी घटना, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने किराना दुकान के गल्ले से 14 हजार रुपये की चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी निकेश कश्यप को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घटना CCTV में कैद हुई थी और इसी के मदद से पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए 2 हजार रुपये को जब्त किया है.

 



दरअसल, तरौद गांव निवासी दुकान संचालक सुभाष साहू ने थाना में रिपोर्ट लिखाई कि 07 जुलाई की रात्रि वह दुकान बंद कर घर चला गया था. अगले दिन सुबह जब वह दुकान पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा हुआ पाया और गल्ले में रखे 14 हजार रुपये की चोरी हो गई थी. दुकान संचालक की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच की और सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुई.

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की और किरारी गांव निवासी आरोपी निकेश कश्यप पुलिस के हत्थे चढ़ा. इसके बाद पुलिस ने उसे पूछताछ की तो चोरी की घटना की बात सामने आई. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. साथ ही, उसके कब्जे से चोरी के 2 हजार रुपये जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!