JanjgirChampa Thief : नाबालिग बालक ने कपड़ा दुकान से नगदी 9 हजार की चोरी, CCTV में कैद हुई चोरी की घटना, नवागढ़ थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में कपड़ा दुकान से नगदी 9 हजार की चोरी नाबालिग बालक ने की है. CCTV फुटेज में नाबालिग बालक चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है. इस पर मामले में पुलिस ने चोरी करने वाले के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 454 के तहत जुर्म दर्ज किया है और CCTV के आधार पर जांच में जुटी हुई है.



पुलिस के मुताबिक, सेमरा की संतोषी बाई कश्यप, ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका गांव के बस स्टैंड के पास एक कपड़ा का दुकान है. रोज की तरह वह खाना लेने अपने घर गयी थी, वापस आकर देखने पर काउंटर में रखे 9 हजार नगदी रकम की चोरी हो चुकी थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News Impact : KhabarCGNews की खबर का असर, अमरताल-अकलतरा के NH-49 मार्ग पर डिवाइडर के पास सड़क पर गिरे कांक्रीट पोल को हटाया गया, हादसे का बना हुआ था डर, खबर पब्लिश होने के बाद हुई पहल... रिफ्लेक्टर बोर्ड नहीं लगे होने की वजह से कई गाड़ियां डिवाइडर पर चढ़ चुकी, बोर्ड लगाना आवश्यक...

CCTV में कैद फुटेज में देखने पर उसमें नाबालिग बालक चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है. फिलहाल, मामले में नवागढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!