Janjgir-Nawagarh Fire : खलिहान में रखे 14 एकड़ पैरा आग लगने से जलकर हुआ खाक, नवागढ़ क्षेत्र का मामला…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के तेंदुआ गांव के खलिहान में रखे 14 एकड़ पैरा आग लगने से जलकर खाक हो गया. आग किस वजह से लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है.

 



दरअसल, तेंदुआ गांव का नीलकंठ कश्यप ने खलिहान में 14 एकड़ का पैरा रखा हुआ था. इस दौरान अज्ञात वजह से पैरा में आग लग गई. यहां ग्रामीणों ने आग को बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी, लेकिन तब तक आग बहुत ज्यादा फैल चुकी थी. बाद में, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, तब तक 14 एकड़ का पैरा जलकर खाक हो गया था. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila Bike Thief : नैला में दिनदहाड़े बाइक की चोरी, CCTV कैमरा में कैद हुआ चोर, बाइक की चोरी करते दिखा चोर, चोर की तलाश में जुटी नैला पुलिस

Related posts:

error: Content is protected !!