Kaun Banega Crorepati 15: अमिताभ बच्चन लेकर आए KBC का नया प्रोमो, जानें इस बार क्विज शो में क्या होगा खास ?

नई दिल्ली: टीवी के पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। शो का हर नया एपिसोड दिलचस्प और ज्ञान बढ़ाने वाले सवालों से भरा होता है। इसके साथ ही केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चन की मस्ती भी दर्शकों को खूब एंटरटेन करती है। अब शो जल्द टीवी पर एक बार फिर वापसी करने वाला है।

 



कौन बनेगा करोड़पति के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर अपडेट शेयर की है। केबीसी सीजन 15 का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। प्रोमो में अमिताभ बच्चन ने जानकारी दी कि इस बार कौन बनेगा करोड़पति एक नए अंदाज के साथ वापसी करेगा।

रिलीज हुआ नए सीजन का प्रोमो

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 का प्रोमो रिलीज किया है। वीडियो में अमिताभ बच्चन ने एक अनोखे अंदाज में बदलते इंडिया के बारे बताया। बिग बी ने कहा, “सब कुछ बदल रहा, बड़े ज्ञान से, बड़े शान से। देखो सब कुछ बदल रहा।”

टेक्नॉलॉजी रही हाइलाइट

इसके बाद क्लिप में एक महिला वर्चुअली मीटिंग अटेंड करते हुए दिखाई देती है और साथ टेबल के नीचे से बेटे संग फुटबॉल खेल रही होती है। क्लिप में आगे सड़क पर समान बेचते हुए एक लड़का नजर आता है और जब उसे कैश दिया जाता है तो वो तो वह अपने हाथ पर क्यूआर स्कैनर का टैटू दिखाता है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

इस बार क्या होगा खास ?

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 में अलग- अलग उदाहरणों के साथ दिखाया गया है कि कैसे टेक्नॉलॉजी छोटे-छोटे बिजनेस को आगे बढ़ा रही है। प्रोमो के साथ कैप्शन में लिखा है, “कौन बनेगा करोड़पति जल्द ही एक नए रूप में।”

बिग बी और केबीसी का साथ

अमिताभ बच्चन पिछले काफी समय से कौन बनेगा करोड़पति के साथ जुड़े हुए हैं। वो साल 2000 से केबीसी को होस्ट कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अब तक 22 सालों का सफर तय कर लिया है। इस क्विज शो के सिर्फ तीसरे सीजन को छोड़कर बाकी सभी सीजन को अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया है। तीसरा सीजन शाहरुख खान ने होस्ट किया था।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!