Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में अब ट्रिपल इंजन सरकार’, CM शिंदे बोले- अजित पवार के अनुभव से सुदृढ़ होगा प्रदेश

नई दिल्ली. महाराष्ट्र में रविवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। शनिवार तक खामोश पड़ी सियासी सरगर्मियां रविवार की सुबह अचानक तेज हो गईं और फिर देखते ही देखते डबल इंजन सरकार में एक और इंजन शामिल हो गया। इसी के साथ ही महाराष्ट्र में अब ट्रिपल इंजन की सरकार उभरकर सामने आईं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दिग्गज उपमुख्यमंत्री पद संभाल रहे हैं।

 



क्या कुछ बोले CM शिंदे?

विधानसभा में नेता विपक्ष की भूमिका अदा करने वाले अजित पवार ने रविवार को सभी को चौंकाते हुए महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार को अपना समर्थन दे दिया और फिर सरकार में उन्हें उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। हालांकि, एनसीपी में बड़ी फूट पड़ने के बाद राजभवन में दिग्गजों का जमावड़ा देखने को मिला।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

इस बीच, मुख्यमंत्री शिंदे का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि अब महाराष्ट्र में ट्रिपल इंजन की सरकार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार चल रही थी, उसे अब ट्रिपल इंजन कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि अब हमारे पास एक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री हैं। डबल इंजन सरकार अब ट्रिपल इंजन बन गई है। महाराष्ट्र के विकास के लिए मैं अजित पवार और उनके नेताओं का स्वागत करता हूं। अजित पवार का अनुभव प्रदेश को सुदृढ़ करने में मदद करेगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

NCP के 9 विधायक बने मंत्री

एनसीपी के कुल नौ विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली। इन विधायकों में अजित पवार, छगन भुजबल, दिलीप पाटिल, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे, धर्माराव, अदिति तटकरे, संजय बनसोडे और अनिल पाटिल शामिल हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!