Sakti Big News : बाइक सवार 3 युवक गिरे कुंआ में, एक की मौत, दो घायल, घायलों को किया रायगढ़ रेफर, ग्रामीणों के मदद से निकाले गए बाहर, जांच में जुटी डभरा पुलिस

सक्ती. डभरा थाना क्षेत्र के बासीन गांव में बाइक सवार 3 युवक कुआं में गिर गए, जिससे एक युवक की मौत हो गई है, वहीं दो युवक घायल हैं. ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया और डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा ले जाने पर डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया है. घायल दो युवक को रायगढ़ रेफर किया गया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.



इसे भी पढ़े -  Akaltara Death : तालाब में डूबने से व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंपा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सूखापाली गांव के महेंद्र बघेल, राजकुमार और सचिन, तीनों मिरौनी डेम गए हुए थे. वहां से वापस आते समय तीनों बासीन गांव के सड़क किनारे के कुआं में गिर गए. जिसे ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया.

डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा लाया गया. जहां डॉक्टर ने एक युवक महेंद्र बघेल को मृत घोषित कर दिया है, वहीं दो युवक राजकुमार और सचिन को रायगढ़ रेफर किया गया है. फिलहाल, मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Rape FIR : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज, जांच में जुटी अकलतरा पुलिस

error: Content is protected !!