Sakti News : कलेक्टर ने शास. हाई स्कूल एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल हसौद का किया निरीक्षण, पढ़ाने की शैली में नयापन लाने हेतु विद्यार्थियों को रफ कि जगह पर फेयर कॉफी में लिखने के लिए निर्देश दिए

सक्ती. कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने शास. हाई स्कूल एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल हसौद का आचौक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने स्कूलों में शिक्षकों एवम् छात्रा छात्राओं कि नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने सम्बन्धित अधिकारी एवम् शिक्षकों को निर्देशित किये एवं स्कूलों में पेयजल, साफ सफाई शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा।

 



छात्र छात्रओ के पढ़ाई कि स्तर जानने के लिए सवाल भी पूछे एवम् नियमानुसार नियमित टेस्ट लेने हेतु शिक्षकों को निर्देशित करते हुए पढ़ाने की शैली में नयापन लाने हेतु विद्यार्थियों को रफ कि जगह पर फेयर कॉफी में लिखना सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों की मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से सभी बच्चों को बोले कि पढाई लिखाई का यही सही समय है इसे खाली घूमने फिरने में अपना समय बर्बाद न करें और समय को देखते हुए पढ़ाई में ध्यान दे तथा भविष्य में कौन कौन क्या बनना चाहते हों पूछते हुए कहा कि सभी का एक एक लक्ष्य होना चाहिए कि भविष्य में हमे क्या बनना है और उसकी तैयारी अभी से शुरू कर देना चाहिए और साथ ही पढ़ाई भी जरूरी है। तथा शास हाई स्कूल परिसर में पौधा रोपण किया।

इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर, संभाग स्तर पर बैठक एवं प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, PV ऐप, AgriStack एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल परिसर में खाली पड़े फर्नीचरों को कस्तूरबा आश्रम नगरदा में शिप्ट करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए एवं पी डब्लू डी विभाग के सम्बंधित आधिकारी को ग्राम पंचायत हसौद के सहयोग से स्कूल परिसर में स्थित पुराने जर्जर भवनों को तोड़ने के लिए बोले साथ ही मनरेगा के तहत किचन शेड निर्माण कार्य करने, स्कूल परिसर में प्लांटेशन करने, शास. हाई से. स्कूल (सेजस) का मरम्मत कार्य का बजट बनाने तथा अतिरिक्त कक्ष भवन निर्माण कार्य को जल्दी पूरा करने हेतु एसडीओ (Res) को निर्देश दिए।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Loot : घर में अकेली थी महिला, 2 बदमाश पहुंचे और लूट ले गए जेवरात, नगद... मौके पर पहुंचे SP और ASP, बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े की लूट की वारदात...

इस दौरान पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे, हसौद तहसीलदार बी एल कुर्रे, अनुविभागीय अधिकारी ग्रा.योद्यो.महेंद्र कुमार कुर्रे , प्रिंसिपल, ग्राम पंचायत सरपंच एवं जनप्रतिनिधि सहित स्कूल के सम्बंधित स्टाप उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Accident Death : स्कूटी और लूना में हुई टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, पामगढ़ में हुआ हादसा

Related posts:

error: Content is protected !!