इस मामले में फंसे पंडित शास्त्री, जिला अदालत में सुनवाई आज, दिया था ऐसा बयान

ग्वालियर। मशहूर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं है। कलचुरी समाज के आराध्य भगवान सहस्त्रबाहु पर टिप्पणी करने का मामला अभी तक शांत नहीं हुआ है। समाज के नाराज लोगों ने पंडित शास्त्री के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उस मामले में आज जिला अदालात में सुनवाई होगी। बता दें समाज के लोगों ने जिला कोर्ट में परिवाद लगाया था।

 



क्या था मामला

कलचुरी समाज के आराध्य भगवान सहस्त्रबाहु के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हेंडल से 28 अप्रैल को पोस्ट करके क्षमा मांगी थी। बावजूद इसके समाज के लोगों ने परिवार दायर कराया है। समाज के लोगों का कहना है कि बाबा के इस बयान से उनकी भावनाओँ को ठेस पहुंची है जिसके चलते उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।
मांग चुके है माफी

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

उन्होंने कहा कि ‘‘विगत कुछ दिनों से एक विषय संज्ञान में आया है। एक चर्चा के मध्य में मेरे द्वारा भगवान परशुराम जी एवं महाराज सहस्त्रबाहू अर्जुन जी के मध्य हुए युद्ध के विषय में जो भी कहा गया है वह हमारे पवित्र हिन्दू शास्त्रों में वर्णित आधार पर कहा गया है। हमारा उद्देश्य किसी भी समाज अथवा वर्ग की भावनाओं को आहत करने का नहीं था न ही कभी होगा, क्योंकि हम तो सदैव सनातन की एकता के पक्षधर रहे हैं। फिर भी यदि हमारे किसी शब्द से किसी की भावना आहत हुई हो तो इसका हमें खेद है।’’

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!