Vastu Rules : घर की इस दिशा में लगाएं एलोवेरा, चेहरे के साथ-साथ चमक सकती है किस्मत

नई दिल्ली. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से एलोवेरा के अनगिनत लाभ हैं। इसके गुणों के चलते लगभग हर घर में एलोवेरा का पौधा पाया जाता है। एलोवेरा के इस्तेमाल से चेहरे पर तो चमक आती ही है, लेकर घर में वास्तु शास्त्र के अनुसार एलोवेरा का पौधा लगाया जाए तो व्यक्ति के भाग्य तक को चमका सकता है।



वास्तु के अनुसार एलोवेरा लगाने के लाभ

एलोवेरा का पौधा सही दिशा में लगाने से सुख समृद्धि का सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर भागती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर में एलोवेरा लगाने से प्रेम, प्रगति, धन, प्रमोशन और प्रतिष्ठा बढ़ती है। जीवन में या सफलता में आ रही सभी तरह की बाधाओं को दूर करने में यह पौधा सहायक है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए मालखरौदा के जनपद सदस्यों की अनुशंसा से 15 ग्राम पंचायतों को टैंकर किया गया प्रदान, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, जिला पंचायत CEO, एसडीएम, जनपद अध्यक्ष सहित सभी जनपद सदस्य रहे मौजूद

एलोवेरा लगाने की सही दिशा

वास्तु के अनुसार एलोवेरा का पौधा सही दिशा में लगाया जाए तो इसके कई लाभ मिलते हैं। अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की के लिए एलोवेरा के पौधे को घर के पश्चिम दिशा में लगाना शुभ माना गया है। आप चाहें तो एलोवेरा का पौधा घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं। यह दिशा भी एलोवेरा का पौधा लगाने के लिए लाभकारी सिद्ध होती है। वहीं, घर की पूर्व दिशा में एलोवेरा का पौधा लगाने से मन को शांति मिलती है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

error: Content is protected !!