कौन हैं ये महिला आईएएस, जिन्हें बेहतरीन काम के लिए राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, पहली बार में निकाला था UPSC. पढ़िए..

हम बात कर रहे हैं ओडिशा कैडर की आईएएस अधिकारी स्वधा देव सिंह की. इन्हें मंगलवार को केंद्रीय पंचायतीराज मंत्रालय की ओर से आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ने भूमि सम्मान 2023 से नवाजा है. डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के तहत भूमि संबंधी रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उनका सम्मान किया गया है.

 



 

 

 

 

बता दें कि स्वधा देव सिंह उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली हैं. उन्होने शुरुआती शिक्षा बनारस से ही ग्रहण की है. इसके बाद वह ग्रेजुएशन के लिए दिल्ली आ गई और दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज और दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

 

 

 

स्वधा पढ़ाई में होशियार थीं, इसी वजह से उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा भी क्लियर कर ली थी. उन्होंने 2014 में इस परीक्षा को निकाला था. तब उनकी ऑल इंडिया 66वीं आई थी.

 

 

 

 

स्वधा वर्तमान में उड़ीसा के रायगढ़ ज़िले की कलेक्टर हैं उनके पति भी आईएएस ऑफिसर हैं. उन्होंने इसी साल पूरी के कलेक्टर आईएएस समर्थ वर्मा से शादी की थी. उनकी यह दूसरी शादी थी. इससे पहले बोलांगीर के कलेक्टर चंचल राणा के साथ उनका विवाह हुआ था, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!