Akaltara News : गोबर घोटाला की उच्च स्तरीय जांच कराने क्यों तैयार नहीं है कांग्रेस सरकार : मनीष सिंगसार्वा

जांजगीर-चाम्पा. सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष मनीष कुमार सिंगसार्वा ने गोबर घोटाले पर राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि पूरे राज्य में करोड़ों रुपये के गोबर की खरीदी कागजो में कर ली गयी, गोबर खरीदी किसानों और गौ पालकों को उपकृत करने के लिए नहीं, बल्कि कांग्रेसी नेताओ को उपकृत करने की योजना है,राज्य में कांग्रेस की सरकार आते है. भ्रष्टाचार की बाढ़ सी आ गयी है. पहले की समय मे सरकार जनहित की योजनाओं के लिए समिति बनाती थी, ताकि आम जन को उसका लाभ मिल सके लेकीन कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार की योजना बनाने के लिये समितियां बनायी जाती है.

 



गौठान और गोबर खरीदी इसके बड़े उदाहरण है. इससे गौ पालको को फायदा तो नही हो रहा है, क्योंकि जहां गौ पालक गोबर बेचना चाहते है, वहा खरीदी नही हो रही है और जहां कांग्रेसियों को फायदा हो रहा है, वहां गोबर खरीदी हो रही है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

एक समय था, जब शासन के लोग राज्य के विकास के लिए योजना बनाने के लिए सभी समिति का निर्माण करते थे. सीएम बघेल के आने के बाद पूरे राज्य में भ्रष्टाचार कैसे किया जाए, इसके लिए समितियों का निर्माण किया जाता है. लालू यादव के कार्यकाल में हुए चारा घोटाले से भी बड़े घोटाले के रूप में इस घोटाले को याद रखा जाएगा, जब भी भूपेश बघेल के कार्यकाल की बात याद आएगी तो गोबर घोटाले को जनता याद करेगी.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

गोबर और गोठन के नाम पर राज्य सरकार द्वारा केवल अपने लोगों को धनवान बनाने का कार्य किया गया है. सिंगसार्वा ने आगे कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार आने के बाद निरंतर घोटालों की बाढ़ आ गई है. सीजीपीएससी जैसी संस्था भी भ्रष्टाचार से वंचित नहीं रही है. छत्तीसगढ़ की जनता समझ चुकी है कि भूपेश बघेल ने लोक लुभावने वादे जनता की भलाई के लिए नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ महतारी को लूटने के लिए किया था और भोले भाले छत्तीसगढ़ वासियों को गेड़ी चढ़कर लूटा जा रहा है. आने वाले चुनाव में राज्य की जनता भूपेश बघेल को कड़ा जवाब देगी व काग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेगी और राज्य में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!