‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिमन्यु की वकील बनेगी अक्षरा, फैंस को लगेगा झटका, नया प्रोमो देख कहेंगे- क्या अभिनव के प्यार को भूल…

नई दिल्ली. टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिनव की मौत ने फैंस को काफी निराश किया है. हालांकि अभिमन्यु और अक्षरा को साथ देखने वाले फैंस अपकमिंग ट्रैक में दोनों को साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड कर दिया है. हालांकि ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो सामने आ गया है, जो दर्शकों को सोच में डाल देगा कि अक्षरा, अभिमन्यु के खिलाफ है या उसके साथ. अब तक आपने देखा कि अभिनव की मौत का इल्जाम अभिमन्यु पर लगा है, जिसके चलते वह सलाखों के पीछे सजा काट रहा है. वहीं अभीर इस बात से बेखबर है कि उसके पिता अभिनव की मौत हो चुकी है. हालांकि अब अक्षरा उसके सामने पिता की मौत का सच सामने लाने वाली है, जिसे सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

इसके अलावा दर्शकों के लिए भी सीरियल में नया मोड़ आने वाला है, जिसमें अभिमन्यु को जेल जाने से बचाने के लिए अक्षरा मदद का हाथ बढ़ाती दिखेगी. दरअसल, सीरियल के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें अक्षरा कोर्ट जाकर अभिमन्यु का डिफेंस लॉयर बनने की बात कहेगी. इस बात से फैंस गोयंका और अभिमन्यु की मां मंजिरी को झटका लगता है और वह सोचते हैं कि यह उसका बनाया कोई जाल नहीं है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!