ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में जिला स्तरीय गिल्ली-डंडा सेमीनार का आयोजन

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में जिला स्तरीय गिल्ली डंडा सेमीनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ गिल्ली-डंडा संगठन के सचिव एस.जी. सिंह एवं ललित कुमार रहे। अतिथियों द्वारा कार्यक्रम की शुरूवात दीप प्रज्ज्वलन के द्वारा की गई। अतिथियों के स्वागत में संस्था की प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। साथ ही कार्यक्रम के शुरूआत में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल द्वारा गिल्ली डंडा खेल के विशेष महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

 



इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जाँजगीर के गुरूकूल इंटरनेशनल स्कूल, हरिराम गट्टानी मेमोरियल जय भारत स्कूल एवं संस्कार पब्लिक स्कूल, सक्ति के विद्यार्थियों ने भाग लिया। आए हुए खेल अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को गिल्ली डंडा से संबधित तकनीकी एवं बारिकियों की जानकारी प्रदान की गई। आगे जानकारी प्रदान करते हुए कहा गया कि भारत सरकार द्वारा पारम्परिक खेल गिल्ली डंडा को आगे बढ़ाने के लिए नित नये कदम उठाये जा रहें है। यह खेल शरीरिक एवं मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को यह बताया गया की हमें नित नये खेलों के माध्यम से अपना विकास करते रहना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में आए हुए प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, आए हुए अतिथियों का सम्मान भेंट चिन्ह द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

इस कार्यक्रम के सुचारू संचालन में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल, प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह, शारीरिक शिक्षक आशिष राउत, खेल शिक्षक गौरव कटकवार एवं संस्था के समस्त सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!