एकतरफ चांद पर पहुंचकर भारत ने बनाया रिकॉर्ड, तो यहां यूट्यूब, ट्विटर पर ISRO की पोस्ट ने बनाया अनोखा कीर्तिमान. पढ़िए..

नई दिल्ली: 23 अगस्त 2023 का दिन इतिहास के पन्नों में सोने के अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। इस दिन भारत ने चंद्रयान-3 मिशन के तहत चांद पर पहुंचकर अपना लोहा दुनियाभर में मनवा दिया। चांद पर पहुचंने वाला भारत चौथा देश हैं तो वहीं चांद के दक्षिणी हिस्से पर सबसे पहले झंडा गाड़ा है।



 

 

 

इससे पहले भारत चंद्रयान-2 मिशन भी लॉन्च कर चुका था, लेकिन तकनीकी कारणों की वजह से यह सफल नहीं हो सका था। पिछले अभियान की असफलता से भारत ने सीख ली और इस बार उसने कर दिखाया। जहां एकतरफ चांद पर पहुंचकर भारत ने स्पेस जगह में इतिहास बनाया तो यहां इसरो ने ट्विटर या यूं कहें एक्स और यूट्यूब पर भी एक अनोखा कीर्तिमान बना दिया।

 

 

 

आंकड़ों के अनुसार, जब भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO चंद्रयान-3 के लैंडिंग का प्रसारण यूट्यूब पर कर रहा था तब उस समय उसके यूट्यूब पेज पर 8.06 मिलियन लोग लाइव देख रहे थे। यह अब तक का सबसे ज्यादा लाइव देखे जाने वाला वीडियो है। वहीं इससे पहले यह संख्या 6.15 मिलियन थी। जोकि ब्राजील बनाम दक्षिण कोरिया के बीच हुआ फुटबाल मैच था। खबर लिखे जाने तक चंद्रयान की लैंडिंग वाला स्ट्रीम वीडियो 68 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके थे। इसके साथ ही यह वीडियो 12 घंटे में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वीडियो भी बन गया। वहीं इस वीडियो को अब तक 2.8 मिलियन लाइक मिल चुके हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : छपोरा गांव में 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का मालखरौदा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश साहू ने किया शुभारंभ, बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाएं रही मौजूद

 

 

 

 

इसके साथ ही इसरो एक ट्वीट ने एक्स (ट्विटर) के भी सिस्टम को भी हैंग कर दिया। आंकड़ों के अनुसार, चंद्रयान के चांद पर लैंड होने की जानकारी देने वाले इसरो का यह ट्वीट भारत में अब तक सबसे ज्यादा लाइक लिए जाने वाला ट्वीट बन चुका है। खबर लिखे जाने तक इस ट्वीट को अब तक 729.9 हजार लोगों ने लाइक किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के नाम दर्ज था। जिनके पिता बनने के ट्वीट को 520.3 हजार लोगों ने लाइक किया था।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : छपोरा गांव में 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का मालखरौदा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश साहू ने किया शुभारंभ, बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाएं रही मौजूद

 

https://twitter.com/isro/status/1694327198394863911?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1694327198394863911%7Ctwgr%5E462b15d694ebae76e20b0b70b5c08c1f27d4c8b4%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-32561986123729530309.ampproject.net%2F2308112021001%2Fframe.html

 

 

 

कैसा दिखता है चांद? पहली तस्वीर आई

 

प्रज्ञान रोवर और लैंडर विक्रम अगले 14 दिनों तक चंद्रमा पर रिसर्च करेगा यानी आने वाले 14 दिन बेहद अहम हैं क्योंकि लैंडर और रोवर की रिसर्च ही चांद पर भविष्य तय करेगी। चांद की सतह पर पहुंचते ही लैंडर ने काम करना शुरू भी कर दिया है। लैंडर विक्रम ने लैंडिंग के वक्त चंद्रमा की सतह की फोटो भेजी है। लैंडिंग के बाद लैंडर विक्रम ने पहली फोटो भेजी। ये फोटो लैंडिंग इमेजर कैमरे से ली गई इसमें चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट का एक हिस्सा दिख रहा है। लैंडर का एक पैर और उसके साथ की परछाई भी दिखाई दे रही है। तस्वीर में साफ-साफ देखा जा सकता है कि चंद्रयान-3 जिस जगह पर लैंड हुआ है वो जगह समतल है। अब सभी को इंतज़ार है उस पल का जब प्रज्ञान रोवर चांद की धरती पर इंसानी जिंदगी के भविष्य की पुख्ता जानकारी देगा।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : छपोरा गांव में 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का मालखरौदा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश साहू ने किया शुभारंभ, बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाएं रही मौजूद

error: Content is protected !!