Malkharouda News : देवगांव में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मालखरौदा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष रितेश साहू हुए शामिल, कहा, ‘संस्कार देकर बच्चों को बढ़ाया जा सकता है आगे’

Malkharouda News : देवगांव में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मालखरौदा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष रितेश साहू हुए शामिल, कहा, ‘संस्कार देकर बच्चों को बढ़ाया जा सकता है आगे’

 



मालखरौदा. देवगांव में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता की पूजा-अर्चना कर किया गया. जहां कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से मालखरौदा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश साहू शामिल हुए. यहां नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं तिलकर लगाकर मिठाई खिलाकर प्रवेश कराया गया. इस दौरान स्कूल के प्रतिभावान बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया. सम्मानित होकर बच्चे काफी खुश नजर आए.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

कार्यक्रम में मालखरौदा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश साहू ने कहा कि सभी शिक्षकों से निवेदन है कि माता-पिता के बाद जो रास्ता दिखाने वाले हैं वो गुरु है. बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार की भी शिक्षा देना आवश्यक है, क्योंकि आज के बच्चे पढ़ रहे हैं लेकिन संस्कार नहीं मिलने से रास्ता भटक जा रहे हैं. सफलता को हासिल नहीं कर पा रहे. गुरुओं के द्वारा संस्कार के शिक्षा देने से ही बच्चे सफलता पा सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य, छपोरा मण्डल अध्यक्ष घनश्याम भारद्वाज, घोघरी के शासकीय मिडिल स्कूल के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रेखा जायसवाल, सरपंच, शिक्षक, शिक्षिकाएं, पंच एवं गांव के गणमान्य नागरिक और बच्चों के पालक मौजूद थे.

error: Content is protected !!