Janjgir Big News : ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम स्थल पर बारिश के बाद भी जमीन पर बिखरा रहा बिजली तार, कभी भी हो सकती है घटना, अफसरों को कोई परवाह नहीं

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की पुलिस लाइन में 13 अगस्त को भरोसे का सम्मेलन आयोजित है. यहां टेंट लगाने का काम चल रहा है और जहां-तहां बिजली तार बिखरा पड़ा है. बारिश होने के बाद भी जमीन पर बिजली तार बिखरा हुआ था. इतना ही नहीं, तार में कई जगह ज्वाइंट है और उसमें टेप लगा हुआ है. इस मसले पर किसी को कोई परवाह नहीं है. अधिकारियों का इस मामले में कोई ध्यान नहीं है. ऐसे में कभी भी घटना हो सकती है.



इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : ट्रैक्टर में बाराती बनकर पहुंची पुलिस की टीम, 8 जुआरी पकड़ाए, 26 हजार रुपये, 2 कार और 7 मोबाइल जब्त, फिल्मी स्टाइल में पुलिस की कार्रवाई की हो रही खूब चर्चा...

कार्यक्रम स्थल में लाइट जलाने के लिए यहां-वहां तार फैलाया गया है, जिसमें अधिकतर जगह ज्वाइंट है और उसमें टेप लगाया गया है. लापरवाही तब और बड़ी हो जाती है, जब बारिश के बाद गीले जमीन पर बिजली का तार फैला हुआ है. आसपास टेंट के मजदूर भी काम कर रहे हैं. ऐसी लापरवाही के बाद कार्यक्रम स्थल में कभी भी बड़ी घटना हो सकती है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir judgement : युवती से गैंगरेप, 4 आरोपी को 20-20 साल का सश्रम कारावास, आरोपियों में 3 सगे भाई, फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट जांजगीर का फैसला, चाम्पा थाना क्षेत्र का मामला...

error: Content is protected !!