JanjgirChampa Big Arrest : धारदार हथियार लेकर घूमने वाले 4 आरोपी युवक गिरफ्तार, …इस जिले के हैं चारों आरोपी, आर्म्स एक्ट के तहत शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण और धरदेई ग़ांव से धारदार हथियार लेकर घूमने वाले 4 आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. मामले में पुलिस ने चारों आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई की है. चारों आरोपी इसराइल खान, शेख साबिर, शेख सलमान, सोहेल खान सभी बलौदाबाजार के वार्ड नंबर 17 के रहने वाले हैं.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि शिवरीनारायण के सबरी चौक और धरदेई गांव में कुछ युवक धारदार हथियार लेकर घूम रहे हैं. इससे आम लोगों में डर का माहौल है. इस पर शिवरीनारायण पुलिस ने शबरी चौक से आरोपी शेख सलमान और सोहेल खान को गिरफ़्तार किया. इसी प्रकार से धरदेई गांव से आरोपी शेख साबीर, इसराइल खान को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

फिलहाल, मामले में पुलिस ने बलौदाबाजार के रहने वाले चारों आरोपी इसराइल खान, शेख साबिर, शेख सलमान, सोहेल खान को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग के 12 DSP बने ASP... पुलिस विभाग ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!