JanjgirChampa Accident : पेट्रोल भरवाकर वापस आ रहे स्कूटी सवार बाप-बेटे को बाइक ने ससहा रोड में मारी ठोकर, बेटा हुआ घायल, स्कूटी हुई क्षतिग्रस्त, बाइक चालक के खिलाफ पामगढ़ थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ के ससहा मेन रोड में पेट्रोल भरवाकर वापस आ रहे स्कूटी सवार बाप-बेटे को बाइक क्रमांक CG 12 AU 6823 के चालक ने ठोकर मार दी. इससे स्कूटी सवार के बेटे राजशेखर खरे को चोट आई है. मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है.



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : ग्रामीण मंडल अकलतरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 आयोजित, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी हुई शामिल

दरअसल, पामगढ़ के संजीव खरे, ने बताया कि वह अपने बेटे राजशेखर खरे के साथ स्कूटी में पेट्रोल भरवाने गया था, वहां से वापस आते वक्त बाइक क्रमांक CG 12 AU 6823 के चालक ने ठोकर मार दी. इससे स्कूटी सवार के बेटे राजशेखर खरे को चोट आई है.

फिलहाल, मामले में पामगढ़ पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Suspend : SI को निलंबित किया गया, SP ने की कार्रवाई, ये है मामला, देखिए आदेश...

error: Content is protected !!