JanjgirChampa News : नगर पालिका जांजगीर-नैला से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए 3 नई गाड़ियों को अध्यक्ष ने किया रवाना

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर-नैला नगर पालिका से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए 3 नई गाड़ियों को नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल ने रवाना किया है. इस दौरान गाड़ियों की पूजा-अर्चना की गई. साथ ही, श्रीफल तोड़ कर गाड़ियों को रवाना किया गया है. इस दौरान CMO चंदन शर्मा ने बताया कि नगर पालिका में अब 8 गाड़िया हो गई है. सभी गाड़ियां डोर टू डोर जाकर कचरा कलेक्शन करेगी. शहर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेहतर कार्य किया जा रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!