JanjgirChampa News : सद्भावना भवन में मितानिन सम्मान समारोह का किया गया आयोजन, पामगढ़ विधायक इंदु बंजारे के हाथों से किया गया 500 सौ से अधिक मितानिनों का सम्मान

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ के सद्भावना भवन में मितानिन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. यहां विधायक इंदु बंजारे के हाथों से 500 से अधिक मितानिनों का सम्मान किया गया.



विधायक इंदु बंजारे ने कहा कि प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य का ख्याल रखना और बेहतर बनाने में हमारी मितानिन बहनों का बहुत बड़ा योगदान रहा है. राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो प्रगति हासिल की है, वह मितानिन बहनों के बिना संभव नहीं होती.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Death : करंट की चपेट में आने से ड्राइवर की मौत, रेत से भरे हाइवा के ऊपर तिरपाल बिछाते वक्त हुआ हादसा, सड़क के ऊपर से गुजरा है 11 केव्ही तार...

कोरोना काल के समय भी हमने देखा मितानिन बहनों ने गांव-गांव जाकर दवाई वितरण एवं टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने जो अथक प्रयास किया था वह सराहनीय है. स्वस्थ समाज बनाने की दिशा में मितानिन की कर्तव्यनिष्ठा अविस्मरणीय है. मितानिन दीदियों के संघर्ष, साहस और सहयोग को नमन है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Police Transfer News : 4 निरीक्षकों का तबादला, SP प्रफुल्ल ठाकुर ने जारी किया आदेश... किन्हें, कहां-कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए लिस्ट

error: Content is protected !!