Jio ने लॉन्च किए 2 नए प्रीपेड प्लान, डेटा के अलावा मिलेगा फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन. पढ़िए..

Jio Prepiad Plans With OTT Subscription: रिलायंस जियो इस वक्त देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है और इसके 400 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं. जियो देशभर में 5G सर्विस भी रोलआउट कर चुका है. इस बीच कंपनी ने 2 नए प्रीपेड प्लान अपने पोर्टफोलियो में जोड़े हैं. इन दोनों प्लान में ग्राहकों को फ्री नेटफ्लिक्स भी मिलता है. यानि हाईस्पीड इंटरनेट के साथ-साथ आप ओटीटी कंटेंट का भी मजा उठा सकते हैं. कंपनी ने 1,099 और 1,499 रुपये का प्लान लॉन्च किया है.

 



 

 

 

1099 रुपये के प्रीपेड प्लान में कंपनी 84 दिनों के लिए हर दिन 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉल्स और नेटफ्लिक्स मोबाइल का सब्सक्रिप्शन देती है. यानि आप सिर्फ मोबाइल में ही नेटफ्लिक्स देख सकते हैं. 1,499 रुपये के प्लान में नेटफ्लिक्स को आप बड़ी स्क्रीन पर भी देख सकते हैं. इस प्लान में आपको हर दिन 3GB इंटरनेट 84 दिनों के लिए मिलता है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

एयरटेल के 84 दिन वाले प्लान्स

जियो की तरह एयरटेल भी 84 दिन वाले प्रीपेड प्लान अपने ग्राहकों के लिए ऑफर करती है. कंपनी के पास 999, 839 और 719 रुपये का प्लान है. हालांकि इन प्लान्स के साथ आपको नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता. 999 रुपये के प्लान में कंपनी 84 दिनों के लिए हर दिन 2.5GB इंटरनेट, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ देती है. इसके साथ आपको 84 दिनों के लिए अमेजन प्राइम का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. 839 रुपये के प्लान में 84 दिनों के लिए हर दिन 2GB इंटरनेट और 3 महीने के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

एयरटेल की तरह VI भी 839 रुपये के प्लान में 84 दिनों के लिए हर दिन 2GB इंटरनेट और 3 महीने के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है. ध्यान दें, इन प्लान के साथ आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार का मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलेगा न कि डेस्कटॉप वर्जन.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!