सक्ती. जैजैपुर ब्लॉक के बरेकेलकला गांव में आजादी के 76 वां वर्ष पूर्ण होने पर महानदी में तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश साहू सहित भाजपाई और ग्रामीण मौजूद थे. यहां महानदी के बीच से शांति के प्रतीक सफेद गुब्बारे आसमान में छोड़े गए.
यहां भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा ने कहा कि तिरंगा घर-घर पहुंचे और तिरंगे के प्रति लोगों का सम्मान बढ़े. साथ ही, पूरे विश्व में भाईचारा बने. भारत में पर्यावरण की रक्षा हो और महिलाओं की सशक्तिकरण को लेकर यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है.