एशिया कप में केएल राहुल की भूमिका पर दिग्गज का बड़ा बयान, कहा? ये करना होगा..

नई दिल्लीः पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ ने एशिया कप-2023 के लिए टीम इंडिया की तैयारियों में केएल राहुल की अहम भूमिका पर जोर दिया.

 



 

 

 

एशिया कप 30 अगस्त से 17 सितंबर तक श्रीलंका और पाकिस्तान में खेला जाना है. इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया ने 17 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है.टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का नाम भी है, जो इन दिनों इंजरी से परेशान हैं और अब तक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं.

 

 

 

 

केएल राहुल को लेकर क्या बोले दिग्गज

इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ ने एशिया कप-2023 के लिए टीम इंडिया की तैयारियों में केएल राहुल के बारे में बात की.बांगड़ ने कहा, “टीम इंडिया के टॉप 5 में कोई भी गेंदबाजी नहीं करता है, तो इसका मतलब है कि अगर आप 6 गेंदबाजी विकल्प चाहते हैं तो आपके पास अपने टॉप-5 में एक खिलाड़ी होना चाहिए जो गेंदबाजी कर सके या उसे विकेटकीपर बल्लेबाज होना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

 

 

 

कहा- होनी चाहिए ये भूमिका
मुझे लगता है कि अगर केएल राहुल एक विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाते हैं. तो, मेरा मानना है कि तभी उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल किया जाना चाहिए, क्योंकि इस तरह से टीम का संतुलन बना रहेगा.उन्होंने आगे कहा, ”अगर केएल राहुल एक बल्लेबाज के तौर पर फिट नहीं हैं तो टीम को ईशान किशन के साथ आगे बढ़ना चाहिए. क्योंकि, वह एक बेहतर और नियमित विकेटकीपर रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

 

 

 

50 ओवर प्रारूप के खेल में जहां भी भारत खेलने जा रहा है. आप एक फिट विकेटकीपर को शुरुआती-11 में शामिल करना चाहेंगे, न कि किसी ऐसे खिलाड़ी पर विचार करना चाहेंगे, जो आधा फिट है या जो फिर चोटिल हो सकता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!