CSK के इस धाकड़ खिलाड़ी की हुई मुंबई इंडियंस में वापसी, अब होगी चौके-छक्कों की बरसात

नई दिल्ली. जनवरी 2024 में इंटरनेशनल लीग का दूसरा संस्करण यूएई में खेला जाना है। इस लीग में दुनिया के कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। खास बात यह है कि आईएल टी-20 में एक्टिव खिलाड़ियों के साथ-साथ पूर्व खिलाड़ी भी हिस्सा लेते हैं। वहीं इस लीग का आयोजन 13 जवनरी से होने वाला है। इस लीग में चेन्नई सुपर किंग्स का पूर्व खिलाड़ी भी एमआई अमीरात से खेलता हुआ दिखाई देगा। इस खिलाड़ी ने अभी हाल ही में संन्यास की घोषणा की थी।



इसे भी पढ़े -  क्या Jasprit Bumrah हैं इंजर्ड? IPL 2026 से पहले Mumbai Indians की बढ़ी चिंता

अंबाती रायुडू की MI में वापसी

दरअसल आईएल टी-20 में अंबाती रायुडू भी एमआई अमीरात की ओर से हिस्सा लेने वाले हैं। इस बात की जानकारी एमआई के आधाकरिक सोशल मीडिया अकाउंट से दी गई है। बता दें कि वह इससे पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। इस लिहाज़ से लंबे अरसे बाद अंबाती रायुडू की वापसी हुई है। उनके अलावा अकील हुसैन, कोरी एडरसन,कुसल परेरा, नोस्थुश केनजिगे, ओडियन स्मिथ, विजयकांत, व्यासकांत औऱ वकार सलामखिल जैसे नए खिलाड़ियों को एमआई अमीरात की टीम में शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़े -  NZ W vs SA W: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए कीवी टीम का एलान, 22 साल की इस स्टार खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

MI Emirates का स्क्वाड

अकील होसेन, अंबाती रायडू, कोरी एंडरसन, कुसल परेरा, नोस्थुश केनजिगे, ओडियन स्मिथ, विजयकांत व्यासकांत और वकार सलामखिल आंद्रे फ्लेचर, डेनियल मूसली, ड्वेन ब्रावो, फजलहक फारूकी, जॉर्डन थॉम्पसन, कायरन पोलार्ड, मैकेनी क्लार्क, मुहम्मद वसीम, निकोलस पूरन, ट्रेंट बोल्ट, विल स्मीड और जहूर खान।

error: Content is protected !!