Pm Kisan 15th Installment Date : पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, जल्द ही किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपए

नई दिल्ली. मोदी सरकार ने बीते महीने यानी 27 जुलाई 2023 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त जारी की थी। योजना की इस किस्त में करीब 8.5 करोड़ किसानों को ही फायदा मिला था। केन्द्र सरकार ने अगली किस्त के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की बड़ी योजनाओं में से एक है, इस योजना के तहत पात्र किसानों को 6 हजार रुपये आर्थिक मदद सालाना मुहैया कराई जाती है।

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

पीएम किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, हालांकि पुराने आंकड़े हैं कि 15वीं किस्त नवंबर या दिसंबर 2023 तक आ सकती है। यह सीधे साधे किसानों के बैंक में जमा की जाएगी। बता दें कि जिन किसानों की बैंक अकाउंट की केवाईसी नहीं हुई है वह जल्द ही केवाईसी करवा लें।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

इस योजना की किस्तों का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवाईसी, भूमि सत्यापन और आधार कार्ड का बैंक अकाउंट से लिंक होना अनिवार्य है।अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं।लाभार्थी अपनी पीएम किसान 15वीं किस्त की स्थिति जांचने के लिए रेगुलर अपडेट भी pmkisan.gov.in पर ले सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!