UPSC Success Story: 3 जिगरी दोस्तों की कहानी, तीनों ने पाई UPSC में सफलता, पढ़िए…

UPSC Success Story: अक्सर आपने मां-बाप को अपने बच्चों से कहते हुए सुना होगा कि दोस्तों के साथ ज्यादा समय न बिताएं और पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दें, नहीं तो एग्जाम में फेल हो जाएंगे. लेकिन जिन 3 जिगरी दोस्तों की कहानी हम आपको बचाने जा रहे हैं, वे यह साबित करते हैं कि अगर संगत अच्छी हो तो यही दोस्ती सफलता दिलाने में भी मदद कर सकती है.



 

 

 

इन दोस्तों के नाम हैं साद मियां खान, विशाल मिश्रा और गौरव कुमार. तीनों ने साल 2017 में UPSC सिविल सेवा परीक्षा क्लियर की थी और अब साद आईपीएस हैं. जबकि विशाल और विजय आईएएस ऑफिसर हैं. आइए जानते हैं कैसे हासिल की इन्होंने ये सफलता.

इसे भी पढ़े -  Sakti Good News : व्हीएलसीटीपीपी की चलित स्वास्थ्य इकाई से 7 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ, जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं की जाएगी प्रदान

 

 

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साद उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले हैं. उनकी विशाल मिश्रा से मुलाक़ात ग्रेजुएशन के दौरान हुई थी. दोनों ने एचबीटीआई कानपुर से बीटेक किया है. साल 2012 में ग्रेजुएशन के बाद विशाल एमटेक करने के लिए आईआईटी कानपुर चले गए. वहीं साद ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. लेकिन दोनों एक दूसरे के साथ कांटेक्ट में बने रहे.

 

 

 

बाद में दोनों सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए दिल्ली आ गए. जहां इनकी मुलाकात गौरव से हुई. गौरव ने पीईसी यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है. दिल्ली में तीनों दोस्त ने साथ में यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी.

इसे भी पढ़े -  धान खरीदी में भारी अनियमितता से राज्य को हजारों करोड़ का नुकसान : जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा में उठाए गंभीर सवाल

 

 

 

साद खान ने चार बार UPSC परीक्षा दी थी. साल 2017 में उन्होंने हॉल इंडिया रैंक 25 के साथ UPSC परीक्षा क्लियर की. उनका ऑप्शनल सब्जेक्ट ज्योग्राफी था. उन्हें IPS की पोस्ट मिली. वहीं गौरव कुमार ने भी उसी साल 34वीं रैंक के साथ यूपीएससी परीक्षा क्लियर की. गौरव ने भी चौथे प्रयास में UPSC परीक्षा क्लियर की थी.

 

 

 

 

विशाल मिश्रा, जोकि उत्तराखंड से आते हैं, ने भी 2017 में ही AIR 49 के साथ UPSC परीक्षा क्लियर की और 2018 बैच के IAS ऑफिसर बने. फिलहाल तीनों दोस्त सर्विस में हैं और अलग-अलग जगहों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इनकी दोस्ती की कहानी यूपीएससी एस्पिरेंट्स के बीच भी काफी चर्चित है.

इसे भी पढ़े -  नकली Engine Oil बर्बाद कर सकता है गाड़ी का इंजन, ऐसे पहचानें असली और नकली का फर्क

error: Content is protected !!