Sakti RoadBlock : भाजपा ने डभरा-हसौद मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम, आवागनमन बाधित, युवा मोर्चा के नेतृत्व में किया जा रहा है चक्काजाम, भाजपाई सहित ग्रामीण बैठे हैं सड़क पर, मौके पर सक्ती SDOP, कई थाने के TI सहित पुलिस बल मौजूद

सक्ती. भाजपा ने डभरा-हसौद मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया है, जिससे आवागमन बाधित है. सड़क निर्माण, स्कूल की समस्या, पुलिया निर्माण को लेकर युवा मोर्चा के नेतृत्व में घोघरी गांव में चक्काजाम किया जा रहा है. भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री गगन जयपुरिया, चन्द्रपुर विस की पूर्व प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव और भाजपाई सहित ग्रामीण सड़क पर बैठे हैं. मौके पर सक्ती एसडीओपी, कई थाने के टीआई सहित पुलिस बल मौजूद है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय

भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश साहू ने बताया कि घोघरी से देवगांव-बसंतपुर तक की सड़क टूट कर जर्जर हो चुकी है, जिससे आय दिन लोग सड़क हादसे का शिकार को रहे हैं. घोघरी गांव में बीजेपी के कार्यकाल में हायर सेकेण्डरी स्कूल संचालित हो रही थीज़ लेकिन कांग्रेस की सरकार में हायर सेकेण्डरी की क्लास नही लग रही है. सीएम ने तेंदुमुड़ी-बरभांठा में पुलिया निर्माण की घोषणा की है, लेकिन अभी तक पुलिया निर्माण नही हो पाया है. इस सभी समस्या को लेकर भाजयुमो ने नेतृत्व में आज घोघरी गांव में चक्काजाम किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित
error: Content is protected !!