Asian Games 2023 l: भारत को घुड़सवारी में ऐतिहासिक स्वर्ण, जानिए कितनी हुई पदकों की संख्या 

हांगझाऊ में जारी एशियाई खेलों के तीसरे दिन भारत ने अपना पहला स्वर्ण पदक जीता. और यह सोना आया घुड़सवारी के ड्रेसेज वर्ग में. भारत के लिहाज से यह ऐतिहासिक रहा क्योंकि इस इवेंट में भारत ने चीन, हांगकांग को पछाड़ते हुए 41 साल बाद पदक जीता. भारतीय चौकड़ी सुदिप्ति हजेला, दिव्यकीर्ति सिंह, ह्रदय विपुल छेड़ा और अंशु अंग्रवाल ने कुल 202.205 का स्कोर करते हुए स्वर्ण पदक जीता.

 



इससे पहले नेहा ठाकुर ने भारत का दिन का खाता खुलते हुए नौकायन में रजत पदक जीता, तो इबाद ने इसी खेल में कांस्य पदक जीता. निशानेबाज तीसरे दिन कमाल नहीं कर सके और 10 मी. एयर रायफल मिक्स्ड कैटेगिरी में निराशा हाथ लगी, तो फेंसिंग में स्टार खिलाड़ी भवानी देवी 7-15 से हार गईं. वहीं, हॉकी टीम का तूफान जारी है और उसने सिंगापुर को 16-1 से रौंद दिया. वॉलीबॉल में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भारत 3-0 से हार गया, तो मिक्स्ड टेनिस में अंकिता और युकी भांबरी ने 2-0 से पाकिस्तान को हराकर संतुलन कायम करने की कोशिश की. कुल मिलाकर तीसरे दिन की समाप्ति के बाद भारत के पदकों की संख्या 14 हो गई है. इसमें 3 स्वर्ण, 4 रजत और 7 ृकांस्य पदक शामिल हैं और समापन पर भारत सातवीं पायदान पर है.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!