छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सड़क हादसे में बाल-बाल बचे छ्ग के सुपर स्टार एवं बीजेपी नेता अनुज शर्मा, चलती कार के 2 टायर फट गए, फिर…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा और बिलासपुर के मध्य NH-49 पर छ्ग के सुपर स्टार एवं बीजेपी नेता अनुज शर्मा, सड़क हादसे में बाल-बाल बचे हैं. सड़क पर चलते हुई कार के 2 टायर फट गए, जिससे कार पलटते-पलटते बची. घटनास्थल पर डेढ़-2 घण्टे तक अनुज शर्मा मौजूद रहे. बाद में, वे बिलासपुर की ओर रवाना हुए. कार में 5 लोग सवार थे.



इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Big News : नाव और मोटर बोट को नगर पंचायत द्वारा सील करने का विरोध, 2 दिन से अनशन जारी, कल समर्थन देने पहुंची थी पामगढ़ विधायक...

दरअसल, छ्ग के सुपर स्टार एवं बीजेपी नेता अनुज शर्मा, सक्ती में आयोजित नव मतदाता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे. सक्ती से रायपुर लौटते वक्त अकलतरा और बिलासपुर के बीच अनुज शर्मा की कार के 2 टायर अचानक फट गए. राहत की बात रही कि कार अनियंत्रित नहीं हुई और पलटने से बच गई. इससे कार में सवार अनुज शर्मा और अन्य 4 लोग बाल-बाल बचे हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Fraud : मुख्यमन्त्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में एक बार फिर गड़बड़ी उजागर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने शिकायत की, कलेक्टर ने कहा...

error: Content is protected !!